
जमशेदपुर : भारत सरकार के साथ फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम की चल रही लड़ाई का मोर्चा कंपनी की ओर से जमशेदपुर की बेटी नम्रता सिंह संभाल रही है. वे फेसबुक की ओर से जेनरल काउंसिल बनायी गयी है. नम्रता सिंह का नाम तब सामने आया जब फेसबुक की ओर से संसद की स्थायी समिति के समक्ष वह फेसबुक की ओर से प्रतिनिधि और देश के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर शिवनाथ ठकराल के साथ जेनरल काउंसिल के तौर पर हाजिर हुई थी. नम्रता सिंह ने फेसबुक की ओर से दमदार तरीके से जवाब रखा है. (नीचे देखे पूरी खबर और देखें तस्वीरें)

इस स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के सांसद शशि थरूर है. फेसबुक को सम्मन भेजा गया था, जिसके आधार पर कंपनी का पक्ष रखने के लिए नम्रता सिंह ने फेसबुक का पक्ष रखा है. नम्रता सिंह कौन है, इसके बारे में जरूर देश जानना चाहता होगा, लेकिन यह गर्व की बात है कि नम्रता सिंह झारखंड के जमशेदपुर शहर की बेटी है. उनके पिता जमशेदपुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह है. उनकी मां चंद्रप्रभा सिंह हाउस वाइफ है. अधिवक्ता आरके सिंह की दो ही बेटी है. बड़ी बेटी नम्रता सिंह और छोटी श्वेता सिंह. नम्रता सिंह वर्तमान में फेसबुक की जेनरल काउंसिल है जबकि श्वेता सिंह जमशेदपुर के कोर्ट में ही वरिष्ठ अधिवक्ता है. आरके सिंह मूलरुप से झारखंड के गढ़वा जिले के है और जमशेदपुर में वे सीतारामडेरा भुइयांडीह इलाके में रहते है. (नीचे देखे पूरी खबर और देखें तस्वीरें)

पिता और अधिवक्ता आरके सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने 1996 में 12वीं की परीक्षा टेल्को स्थित चिन्मया मिशन स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद वह पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की. वह पूरे पढ़ाई में टॉपर ही रही थी. इसके बाद उन्होंने इंडिगो कंपनी में इंडिया हेड बनी. इसके बाद वे इंटर कांटिनेंटल होटल ग्रुप की वे साउथ एशिया की लीगल हेड रही. उसके बाद एमएनसी फेयर पोर्टल की वाइस प्रेसिडेंट लीगल रही. उन्होंने हाल ही में फेसबुक ज्वाइन किया. फेसबुक और इंस्टाग्राम व वाट्सएप की इंडिया लीगल हेड है. 44 साल की नम्रता खुशमिजाज लड़की है. आरके सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पहले से ही काफी तेज थी. वह उनके सानिध्य में रहते हुए लॉ की पढ़ाई करने की इच्छा जतायी और उस पर आगे बढ़ी. आरके सिंह ने बताया कि बेटी को कभी हमने रोकने की कोशिश नहीं की और नम्रता और श्वेता ने काफी मेहनत से हमारा गौरव बढ़ाया.














