
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड स्थित कीनन स्टेडियम के पास स्थानीय लोगों ने एक पिकअप वैन को पकड़ा. पिकअप में दो गौवंश और एक बाछी लोड थी. स्थानीय लोगों ने उसे देखा और काफी दूर तक उसका पीछा किया. पिकअप को कीनन स्टेडियम के पास पकड़ा गया. पिकअप को पकड़ाया देख उसके आगे-आगे चल रहा एक बाइक सवार भी मौके पर पहुंच गया. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों ने चालक से उसका ड्राइविंग लाइसेंस मांगा पर वह दिखा नहीं सका. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. चालक से गौवंश को ले जाने के लिए कागजात की मांग की. इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले गई, वहीं चालक और एक अन्य को भी थाने के जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप वैनमें आदित्यपुर की ओर से गौवंश को लेकर जाया जा रहा था. उसके आगे-आगे एक बाइक सवार निगरानी कर रहा था. उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.





