
जमशेदपुर:जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार की शाम अविनाश कुमार बारीक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कुणाल साहू और अभिजीत कर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अभी अन्य लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है. पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बता दे कि गुरुवार की शाम को गैस गोदाम के पास अविनाश कुमार से मारपीट की थी. इस मामले में अविनाश के बयान पर कुणाल साहू, अभिजीत कर, राहुल झा, अविनाश और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था.













