• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 27, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद निर्मल महतो, चमरिया गेस्ट हाउस के समीप श्रद्धांजलि देने जुटे मंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, विधायक सबिता महतो, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी समेत झामुमो नेता व अन्य, आजसू केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

August 8, 2021
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय निर्मल महतो का 34वां शहादत दिवस रविवार को पूरे झारखंड में मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो समेत विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर मंत्री चंपई सोरेन ने चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्वर्गीय शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके द्वारा किए गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आपको याद दिला दें निर्मल महतो की झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका रही थी। (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अलग पहचान बना चुके शाहीद निर्मल महतो का सपना अभी भी अधूरा है। हालांकि उनके सपनों को साकार करने में झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार प्रयास कर रहा है। यहां शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों मेंमुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सहित उनके परिवार की सदस्य ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो एवं सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल थे. सभी ने शहीद निर्मल महतो को याद कर उनके सपनों के झारखंड का निर्माण करने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखण्ड बने, यही संकल्प आजसू ने लिया है : चन्द्रगुप्त सिंह
रविवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि झारखण्ड राज्य का निर्माण तो हो गया लेकिन जिस व्यक्ति ने आजादी के लिए अपने जीवन की बलिदान दे दिया। उनके सपनों का झारखण्ड नहीं बन पाया, बल्कि उनके सपनों से खिलवाड़ कर इस राज्य को लूट रहे हैं। निर्मल दा के शहादत व्यर्थ नहीं जाने देगी आजसू। इसका संकल्प ले लिया है। उनके सपने 27% आरक्षण की मांग को लेकर स्मरण पात्र में में हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे और इस राज्य में लंबे समय से चल रही मांग को पूर्ण करने का कार्य करेंगे। यह एक हफ्ते तक चलेगा, जो हर मण्डल और हर प्रखंड स्तर तक हस्ताक्षर चलेगा। कार्यक्रम में चन्द्रगुप्त सिंह, मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक, समरेश सिंह, चन्द्रेश्वर पांडेय, राजेश चौधरी, अरूप मल्लिक, जितेंद्र यादव, प्रवीण प्रसाद, ललित सिंह, सविनय सिंह, जुम्मन खान, ताश्वर खान, राहुल यादव, समीर खान, राजेश कुमार, रोहित यादव, अभिमन्यु सिंह, अंकुश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सरायकेला-खरसावां : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे निर्मल महतो की आज 34 वें शहादत दिवस है. इस मौके पर राज्य भर में निर्मल दा को श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है. आज ही के दिन 1987 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप निर्मल दा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था. जिसके बाद झारखंड आंदोलन की दशा और दिशा बदल गई थी. अंततः 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य की घोषणा हुई और निर्मल दा का सपना साकार हो गया. इधर सरायकेला- खरसावां जिले के सभी प्रखंडों में निर्मल दा के सहादत दिवस को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया. जहां सभी दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर टाइगर क्लब : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय निर्मल महतो का 34वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कदमा उलियान स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित थीं। शहादत दिवस को संबोधित करते हुए जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला दिन है। वीर शहीद निर्मल महतो वह वीर योद्धा थे जिन्होंने कभी भी अपनी जान की चिंता नहीं की और लगातार अपने विरोधियों के निशाने पर रहकर भी अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्षरत रहे। कार्यक्रम में जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना, अंकित दुबे, मनोज भगत, बिनोय महतो, संजीत सिंह, राजू मलिक, सर्वेश रंजन, ओम शर्मा, रोहित शर्मा, मोनी, विशाल, गुविन्दा, आशीष झा, राहुल सिंह, रितिक, वैभव समेत अन्य उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, ज़िप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वरीय कोंग्रेस नेता अजय सिंह, वरीय भाजपा नेता बिनोद सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह व अन्य बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचा. वहां इन नेताओं ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। (नीचे भी पढ़ें)

आजसू छात्र संघ : आजसू छात्र संघ ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप शहीद निर्मल महतो को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक ने कहा कि झारखंड सरकार पहले निर्मल दा को ” शहीद” का दर्जा दे और उनकी हत्या मामले की एनआईए जांच के आदेश दे, नही तो झामुमो के नेताओ को माला पहनाने का हक नही है। वीर शहीद निर्मल महतो के बलिदान को कोई भूल नही सकता है। परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा जो निर्मल दा के नाम पर राजनीति करता है लेकिन उआज तक शहीद को सम्मान नहीं दिया गया. आजसू पार्टी निर्मल दा के सिद्धान्त को मानने बाली पार्टी है। इस दौरान जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, वर्कर्स कॉलेज प्रभारी राजेश महतो, कोल्हान कोषाध्यक्ष कुंदन यादव, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विकास रजक, दीप सिंह, रंजन दास व अन्य उपस्थित थे।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur court : बिरसानगर से जुआ खेलते पकड़े गये सारे 15 आरोपियों को 24 घंटे में मिल गयी जमानत, अधिवक्ताओं की दलील के आगे नहीं ठहर पाया पुलिस का दलील
खबर

Jamshedpur court : बिरसानगर से जुआ खेलते पकड़े गये सारे 15 आरोपियों को 24 घंटे में मिल गयी जमानत, अधिवक्ताओं की दलील के आगे नहीं ठहर पाया पुलिस का दलील

October 27, 2026
Jamshedpur mango nagar nigam : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का निर्देश
खबर

Jamshedpur mango nagar nigam : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था को सुधारने का निर्देश

October 27, 2026
Tata power new venture : बीपीसीएल की रिफाइनरी को मिलेगी निर्बाध बिजली, टाटा पावर विकसित करेगा 110 केवी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर
खबर

Tata power new venture : बीपीसीएल की रिफाइनरी को मिलेगी निर्बाध बिजली, टाटा पावर विकसित करेगा 110 केवी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

October 27, 2026
Next Post
Jamshedpur : हिल व्यू कॉलोनी में फायरिग करने के मामले में सलमान ने ही उपलब्ध कराया था हथियार, जेल से ही रची गई थी साजिश, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : हिल व्यू कॉलोनी में फायरिग करने के मामले में सलमान ने ही उपलब्ध कराया था हथियार, जेल से ही रची गई थी साजिश, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : बागबेड़ा को शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाये, नहीं तो बिजली का बिल ग्रामीण दर पर लिया जाये : सुबोध झा

Jamshedpur : बागबेड़ा को शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाये, नहीं तो बिजली का बिल ग्रामीण दर पर लिया जाये : सुबोध झा

Jamshedpur-CAIT : कैट ने ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा

Jamshedpur-CAIT : कैट ने ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata power new venture : बीपीसीएल की रिफाइनरी को मिलेगी निर्बाध बिजली, टाटा पावर विकसित करेगा 110 केवी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

Tata power new venture : बीपीसीएल की रिफाइनरी को मिलेगी निर्बाध बिजली, टाटा पावर विकसित करेगा 110 केवी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : देश की अग्रणी एकीकृत बिजली कंपनियों में शामिल टाटा पावर ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ...

Srinath university : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

Srinath university : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक सूर्यजीत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी...

Jamshedpur akhada : भालुबासा के जंबू अखाड़ा में 12 दिसम्बर को होगा 5 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, तैयारी को लेकर रणनीति तैयार

Jamshedpur akhada : भालुबासा के जंबू अखाड़ा में 12 दिसम्बर को होगा 5 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, तैयारी को लेकर रणनीति तैयार

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के आस्था का केंद्र भालुबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर,(जंबू अखाड़ा) समिति द्वारा संरक्षक बंटी...

Jamshedpur cyclone effect : जमशेदपुर में दिखने लगा अर्नब चक्रवात का असर, होने लगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur cyclone effect : जमशेदपुर में दिखने लगा अर्नब चक्रवात का असर, होने लगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब अब बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है. इस...

West singhbhum district archery trail : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में जिला स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल में 60 तीरंदाज हुए शामिल, स्टेट टीम के लिए रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड वर्ग में तीरंदाजों का हुआ चयन

by Team Sharp Bharat D
October 27, 2026

चाईबासा :  सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में मंगलवार को जिला स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें कुल 60...

Adityapur police action : आदित्यपुर आभूषण लूटकांड मामले में फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Adityapur police action : आदित्यपुर आभूषण लूटकांड मामले में फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में चर्चित ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब तीन साल...

Jamshedpur police success : जमशेदपुर में बाइक चोरी कर शहर में मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur police success : जमशेदपुर में बाइक चोरी कर शहर में मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को पुलिस ने...

Jamshedpur weather alert : झारखंड में दिखने लगा अर्नब तूफान का असर, काले बादलों से घिरा आसमान, जमशेदपुर में बारिश का अलर्ट

Jamshedpur weather alert : झारखंड में दिखने लगा अर्नब तूफान का असर, काले बादलों से घिरा आसमान, जमशेदपुर में बारिश का अलर्ट

by Team Sharp Bharat A
October 27, 2026

चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया और बहरागोड़ा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata power new venture : बीपीसीएल की रिफाइनरी को मिलेगी निर्बाध बिजली, टाटा पावर विकसित करेगा 110 केवी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

Srinath university : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर सूर्यजीत सिंह को एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में मिली बड़ी जिम्मेदारी, तकनीकी अधिकारी के पद पर चयन

Jamshedpur akhada : भालुबासा के जंबू अखाड़ा में 12 दिसम्बर को होगा 5 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, तैयारी को लेकर रणनीति तैयार

Jamshedpur cyclone effect : जमशेदपुर में दिखने लगा अर्नब चक्रवात का असर, होने लगी झमाझम बारिश, जमशेदपुर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

West singhbhum district archery trail : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में जिला स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल में 60 तीरंदाज हुए शामिल, स्टेट टीम के लिए रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड वर्ग में तीरंदाजों का हुआ चयन

Adityapur police action : आदित्यपुर आभूषण लूटकांड मामले में फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News