
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना परिसर में रविवार की देर शाम किन्नरों ने जम कर हंगामा किया. करीब आधे घंटे तक चले इस ड्रामे को पुलिस देखती रही, पुलिस करती भी क्या, हंगामा किन्नरों द्वारा जो किया जा रहा था. दरअसल गोलमुरी पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी. इसी मामले को लेकर बर्मामाइंस से 6 से 7 की संख्या में किन्नर गोलमुरी थाना पहुंच गई. थाना परिसर में सभी किन्नरों ने युवकों को छोड़ने के लिए पुलिस से बहस शुरू कर दी. जब पुलिस ने युवकों को छोड़ने से इंकार किया तो सभी ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. अंत में तंग आकर पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया तब जाकर किन्नर शांत हुए. थोड़ी देर बाद सभी थाना से चले गए. इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.














