
चाकुलिया : किसान संगठन द्वारा 27 सितंबर को बुलाये गये भारत बंद के समर्थन में रविवार को झामुमो और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डाकबंगला परिसर से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में सामिल कार्यकर्ता कल बाजार बंद रहेगा, केंद्र सरकार होश में आओ, पीएम नरेंद्र मोदी हाय हाय, कृषि कानून वापस लो, पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि वापस लो आदि नारा लगा रहे थे। डाक बंगला से निकला जुलूस बाजार का परिभ्रमण कर पुराना बाजार बिरसा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। बिरसा चौक पर जुलूस के समाप्ति के बाद नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। (नीचे भी पढ़ें)
सभा को विधायक समीर महंती, महावीर मुर्मू और कांग्रेस नेता अभय माहती समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। जुलूस में विधायक समीर महंती, के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मु, जिला संगठन सचिव डोमन चंद्र माझी, साहेब राम मांडी,रामचंद्र हादसा, मोहम्मद गुलाब, मलय रुहीदास, पंकज महतो, बूबाई दास, धनंजय करूणामय, देवाशीष दास, बलराम महतो,राजा बारिश, विशाल बारिक, मिथुन कर,कांग्रेस के अभय महंती, रामाकांत शुक्ला,अनिल मिश्रा, फजलूर रहमान, विक्रम सिंह चौहान,समीर दास समेत अन्य उपस्थित थे।













