
जमशेदपुर : नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा से भेंटकर 84 के दंगों में 9 राज्यों में पीड़ित सिखों की न्यायिक जांच की नोटिस भेजने के लिए धन्यवाद दिया एवं झारखंड में बड़े पैमाने में हो रहे आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब हिंदू एवं अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को प्रलोभन एवं चमत्कार के नाम से बड़े स्तर में सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इसकी फोटोग्राफी एवं वीडियो सीडी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सारी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि जल्द से जल्द हम इनकी जांच करवाएंगे और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे. मिलने वालों में भाजयुमो महानगर जमशेदपुर के महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, अवतार सिंह राणा, चमकौर सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.





