
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला खनन पदाधिकारी की अध्यक्षता में पट्टेधारियों एवं अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक, मिनरल ले जाने वाली गाड़ियों में जीपीएस वेहिकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के जिला खनन पदाधिकारी मो नदीम सफी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सभी पट्टेधारियों एवं अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक किया गया तथा खनिज ढोने के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों में जीपीएस वेहिकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सभी पट्टेधारियों एवं अनुज्ञप्तिधारियों को निदेशक, खान से प्राप्त आदेश के आलोक में उनके खनन क्षेत्र में चल रहे खान ढोने वाली गाड़ियों पर अधीकृत वेंडर की गाड़ी में जीपीएस लगाना जरूरी है. 15 नवंबर तक आवश्यक रूप से लगाये जाने के लिए निर्देश दिया गया ताकि अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोकथाम के साथ राजस्व हानी को रोका जा सके. बैठक में उपस्थित सदस्यों को गाड़ियों पर जीपीएस लगाने संबंधी नियमावली से अवगत कराया गया एवं निदेश दिया गया कि विभाग द्वारा निर्गत नियमावली का पूर्ण अनुपालन किया जाय एवं खनन से संबंधित सभी प्रकार के कार्य नियमों के तहत् सुनिश्चित किया जाये. साथ ही नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने के क्रम में आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सूचित किया गया. सभी पट्टेधारियों एवं अनुज्ञप्तिधारियों को यह भी कहा गया कि खनिज की ढुलाई करने राली गाड़ियों के अधीकृत वेंडर्स की गाड़ियों में जीपीएस वेहिकल ट्रैकिंग डिवाइस को लगाने के क्रम में यदि किसी भी वेंडर द्वारा इस कार्य के लिए मना किया जाता है या किसी तरीके का कार्य को नहीं किया जाता है तो इसकी सूचना अविलंब जिला खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक को किसी भी माध्यम से अवलिंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि इसका निस्तार अविलंब किया जा सके.
बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई- (नीचे पूरी खबर पढ़ें क्या है गाइडलाइंस)
- सूचीबद्व विक्रेता जिनकी सूची एवं मॉडल निर्धारित की जा चुकी है और जिसे विभाग के वेबसाईट पर उपलब्ध करया गया है, से कोई भी वाहन ट्रैकिंग डिवाईस किसी भी एजेंसी से प्राप्त कर लगाया जा सकता है.
- वाहन धारक/खनन पट्टेधारी/खनिज डीलर वीटीडी को खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा विकसित वाहन ट्रैकिंग सॉल्यूशन के साथ फिटिंग, सक्रियण और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे. सूचीबद्व विक्रेता और वाहन धारकों/खनन पट्टेधारियों/खनिज डीलरों के बीच कोई वाणिज्यिक या अन्य व्यवस्था उनके बीच की पारस्परिक सहमति से होगी.
- झारखंड मिनरल्स रुल्स 2017 के प्रावधानों के आलोक में कोई भी वाहन किसी भी वृहद या लघु खनिजों या किसी भी अयस्क का परिवहन नहीं करेगा (जैसा कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 और उसके बाद के संशोधनों में परिभाषित हैं) जबतक कि उक्त वाहन में निर्धारित विशिष्टताओं के अनुरूप वाहन ट्रैकिंग डिवाईस वीटीडी नहीं लगाया गया हो.












