
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला पुलिस कार्यालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिटी एसपी की गाड़ी के सामने एक युवक नशे की हालत में कार लेकर आ गया. गाड़ी को सामने आता देख पास ही मौजूद गार्ड ने तुरंत कार चालक को गाड़ी हटाने का आदेश दिया पर कार चालक हटाने की बजाय कार से नीचे उतरकर सिटी एसपी के पास पहुंच गया. युवक काफी नशे में था. सिटी एसपी के बॉडीगार्ड ने कार को हटाया जिसके बाद सिटी एसपी की गाड़ी कार्यालय से निकले. (नीचे देखे पूरी खबर)

इधर टाइगर मोबाइल के जवानों ने बाइक में बैठाकर साकची थाना पहुंचा दिया. इस मामले में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि वे कार्यालय से निकल रहे थे, तभी एक युवक कार लेकर अचानक उनकी गाड़ी के आगे आ गया. युवक नशे में था. फिलहाल उसे थाने भेज दिया गया है जहां उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में युवक गोपाल कुमार ने बताया कि वो मानगो डिमना रोड का रहने वाला है. सोमवार को उनकी मां की कार का शीशा किसी ने तोड़ दिया था जिसकी शिकायत वह सिटी एसपी से करने जा रहा था. गेट में कार घुसाने के दौरान सिटी एसपी गेट के पास ही मिल गए जिसके बाद वह उनसे मिलने के लिए कार से उतर गया.














