
जमशेदपुर : जमशेदपुर में धनतेरस के मौके पर सभी अपने घरों से खरीददारी करने के लिए निकल गए है. आलम यह है कि सड़को में भारी जाम लग गया है. मानगो चौक में सभी तरफ से वाहनों की आवाजाही होती है. लोग सड़कों पर ही वाहन लगाकर खरीददारी करने जा रहे है. सड़कों पर ही सामानों को बिक्री हो रही है. सड़क पर दोनो ओर लंबी जाम लग गई. इधर जाम की सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद सड़क पर उतरे और जाम हटाने में लग गए. इस दौरान मानगो थाना और उलीडीह थाना की पुलिस के अलावा मानगो की ट्रैफिक पुलिस भी लगी. सड़कों पर वाहन लगाने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी. थोड़ी देर बाद जाम खुलने लगा. सिटी एसपी ने बताया कि लोग सड़क पर ही वाहन खड़ी कर दे रहे है और धनतेरस को लेकर भी सड़क पर भीड़ बढ़ी है जिससे जाम लग गया है. जाम को जल्द ही हटा दिया जाएगा.















