
जमशेदपुर : केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी गई है. केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करने का कदम उठाया जिसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव में बड़ी कटौती करने का तुरंत ऐलान कर दिया. जिसमें झारखण्ड भी शामिल है. अब जमशेदपुर में पेट्रोल 98.87.रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
पहले पेट्रोल की कीमत 104.87 रूपये थी वही डीजल की कीमत 104.17 रुपए थी. लोग इसे केंद्र सरकार की ओर से दीपावली गिफ्ट मान रहे हैं. वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केन्द्र सरकार द्वारा कीमत घटाये जाने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है. उन्होंने राज्य सरकार से भी पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग की है, ताकि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी आए, जिससे राज्य की जनता को बढ़ती महंगाई से निजात मिल सके.













