
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश पासवा के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे. वहीं 16 नवम्बर को माइकल जॉन ऑडोटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर पासवा के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिला पासवा के नेतृत्व में कोल्हान प्रमण्डल की आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में झारखण्ड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद सहित कई प्रदेशों के चेयरमैन भी भाग लेंगे.











