
जमशेदपुरः जुगसलाई स्थित टाटा- पिगमेंट गेट के समीप पार्क में दिवाली पर्व के दौरान पटाखें की दुकानें लगाई गई थी, जिसके कारण पार्क में यत्र- तत्र कचरे पड़े हुए थे. कचड़ों की साफ- सफाई होने के कारण मार्निंग वाक करने वालों को परेशानी हो रही थी. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक मंगल कालिंदी समर्थकों के साथ टाटा पिगमेंट पार्क जो अब तक साफ नहीं हुई जिसकी वजह से उक्त पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी .(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद विधायक ने संज्ञान लेते हुए समर्थकों के साथ जायजा लेने पार्क पहुंचे. इस दौरान विधायक ने नगरपालिका के अधिकारियों को फोन कर बुलाया और पार्क की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया.विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां दिवाली के अवसर पर पटाखे की दुकानें लगाई गई थी. लेकिन दुकाने हटने के बाद साफ- सफाई नहीं की गयी. इस अवसर पर राजन मिश्रा, प्रेम तिवारी, मुकेश शर्मा, सोनू सिंह, विकास सिंह, सुनील महतो, राजा शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.












