
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नये जीवन की शुरुआत) परिवार के द्वारा 100 लोगों के बीच बारीडीह गोलचक्कर पर सूप, फल और अगरबत्ती का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक रीना सिंह, संगीता सिंह, निरंजन तिवारी, रेखा सिंह, समरजीत सिंह, देवाशीष झा, राकेश सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।












