
जमशेदपुर : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री व आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली के विधायक सुदेश महतो अपने निजी कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा जाने के क्रम में एनएच स्थित जमशेदपुर के मिनी पंजाब होटल पहुंचे, जहां सरदार सतबीर सिंह सोमू एवं जसबीर सिंह सिरे के नेतृत्व में सुदेश महतो को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. सतबीर सिंह सोमू और जसबीर सिंह सिरे ने सुदेश महतो को आगमी 19 नवंबर को गुरू नानक जयंती पर जमशेदपुर आने का निमंत्रण दिया. सम्मानित करने वालों में इंदरजीत सिंह, हरजीत सिंह बुट्टा, हरविंदर सिंह, अमनदीप विर्दी, धनजंय राय, हसन खान, अमित सिंह, अवतार सिंह, सुजीत सिंह, बादल कुमार समेत अन्य शामिल थे.













