
जमशेदपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा का असर त्रिपुरा में भी देखने को मिला. यहां अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला और मस्जिदों में तोड़फोड़ करने को लेकर शहर के मुस्लिम समुदाय में गुस्से का माहौल है. इसको लेकर सोमवार को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने अपनी मांगों को रखा है.(नीचे भी पढ़े)
मोर्चा के जिला अध्यक्ष नईम खान ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का असर त्रिपुरा में देखने को मिला. त्रिपुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के दुकानों को तोड़ दिया गया और लूटपाट की गई. इतना ही नही मस्जिदों को भी नुकसान पहुंचाया गया. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और धर्म जागरण मंच पर स्थानीय लोगों को धर्म के नाम पर भड़काने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति से उनकी मांग है कि त्रिपुरा में तोड़फोड़ करवाने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाई जाए. दंगे के साजिश रचने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव भट्टाचार्य, पापिया दत्ता और टिंकू राय समेत हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. (नीचे भी पढ़े)
हिंसा में प्रभावित परिवारों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए इसके अलावा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए. जिस तरह एसटी एससी के लिए अलग से एक्ट है उसी तरह मुसलमानों के लिए भी एक अलग से एक्ट बनाया जाए. मस्जिदों को जितना नुकसान हुआ है उसे बनवाया जाए.











