
जमशेदपुरः जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोटर्स काम्प्लेक्स में चार दिवसीय आल इंडिया टेनिस अंडर- 18 टूर्नामेंट का उद्घाटन टाटा स्टील खेल विभाग के अधिकारी ने किया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य टेनिस में अपनी प्रतिभा को निखारना है. इस टूर्नामेंट में अलग अलग राज्यों के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें बालक व बालिका शामिल है.(नीचे भी पढ़े)

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में टाटा स्टील खेल विभाग भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहा है. वैसे तो टा्टा स्टील खेल विभाग खेल संबंधित कार्यो में अपनी सहभागिता निभाता है. इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को राषट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा.











