
जमशेदपुर: आज नाग पंचमी है. दक्षिण भारतीय समुदाय के लिए कार्तिक महीने के पंचमी तिथि को नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है. सुबह से ही दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग जंगलों में नाग देव के आशियाने के समक्ष जुटते हैं और पूरे विधि- विधान के साथ अंडा, दूध, प्रसाद और अन्य व्यंजनों का भोग चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने की कामना करते हैं. जमशेदपुर में भी जुबिली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग सुबह से ही जुटे और नाग देवता की विशेष पूजा अर्चना की.











