
चाकुलिया. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव अपना दल बल के साथ और छठ पूजा कमिटी के सदस्यों के साथ प्रखंड के बड़सोल कुपन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया. मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि घाट पर विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन हर प्रकार से व्रतियों के लिए सहयोग करेंगी. कमेटी के सदस्य प्रमानंद सिंह ने कहा कि छठ पूजा को लेकर कमेटी द्वारा घाट की साफ सफाई कराई जा रही है.(नीचे भी पढे)
कहां कि कमेटी द्वारा सारी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. कहां कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमेटी द्वारा छठ घाट पर व्रतियों को अर्ध देने के लिए दुध की व्यवस्था की जाएगी. मौके पर कमेटी के प्रमानंद सिंह, एस आई राम लखन यादव,जयकांत राय,अभय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.












