जमशेदपुर : हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी टेल्को स्थित गोल्डी स्टोर के पास श्रीश्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति लुपुंगडीह की ओर से छठ पर्व के पावन अवसर पर कुल 301 सूप दान किए गए. इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह से भरे अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम में समिति के कमिटी के संरक्षक आनंद बिहारी दुबे, अमूल्य कर्मकार, राकेश कुमार, चंद्रभान सिंह, सदस्य राहुल सिंह, रोहित सिंह, प्रकाश दुबे, सौरव विश्वास, अभिलाष, शुभम, पंकज, कौशल, अभिषेक, सरोज, किस्सू, प्रमीत, राकेश, रानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई. साथ ही कमिटी के सदस्य ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी लुपुंगडीह छठ घट पर सभी श्रद्धालु के लिए चाय, आम की लकड़ी, गया का कच्चा दूध, बिस्कुट तथा छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, लाइट की उत्तम व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी छठ व्रतियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े. (नीचे भी पढ़ें)

समिति के संरक्षक आनंद बिहारी दुबे ने इस अवसर पर कहा कि छठ पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह अनुशासन, पवित्रता और एकता का प्रतीक है. हम सबको इसी भावना से समाज की सेवा करते रहना चाहिए और छठी मैया से अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करनी चाहिए.












