
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर- टोकलो मुख्य मार्ग चार मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार मिनी बस व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. दुर्घटना में मिनी बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना के बाद घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)

जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव निवासी सुखलाल सोय (39) शनिवार की सुबह 9.20 बजे कुचाई से यात्रियों को साथी मिनी बस पर चढ़ाकर चक्रधरपुर की ओर जा रहा था. बस जब चार मोड़ चौक पहुंची तभी वहां से कुछ यात्रियों को बैठाया था. जहां पर गोपीनाथपुर गांव निवासी वृद्ध महिला प्रमिला महतो (62) सोनुवा अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बस में सवार हुई थी. बस कुछ ही दूर गई थी कि तभी विपरीत दिशा से एक ट्रैक्टर बालू लादकर टोकलो की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी. (नीचे भी पढ़े)
मिनी बस को टक्कर मार दी. इससे बस चालक सुखलाल सोय व यात्री प्रमिला महतो गंभीर रुप से घायल हो गए.घटना के समय चालक ने बस को खेती की तरफ घुमा दिया. इस कारण से 15 यात्री बच गए. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. बस पर 15 यात्री सवार थे. बस के खलासी बहादुर निवासी पुकलु हांसदा ने बताया कि बस पर सवार दो वृद्ध महिला घायल है. एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरे यात्री का इलाज गांव में ही चल रहा है.











