
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी अरविंद कुमार की इकलौती पुत्री आंचल कुमारी ने भाई के डांटने पर रविवार को जहर खा लिया. इधर तबियत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आंचल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी.(नीचे भी पढे)
पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते है. पिता ने बताया कि वे काम पर गए हुए थे. घर पर बेटी आंचल और बेटा रोहित थे. मोबाइल पर व्यस्त होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दुसरे का मोबाइल तोड़ दिया. थोड़ी देर बाद बेटा कमरे से बाहर चला गया. जब वह कमरे में वापस गया तो देखा की आंचल जमीन पर अचेत पड़ी हुई है. उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. एमजीएम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.











