
जमशेदपुरः जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी में थाना क्षेत्र के गणेश नगर रोड नंबर 3 निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मनीष की निशानदेही में चोरी की बाइक (डब्लयूबी56जे 9331) को भी बरामद कर लिया है. (नीचे भी पढे)
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी हुई थी. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के क्रम में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर बाइक को बरामद कर लिया. रविवार को मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.











