
जमशेदपुरः जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर स्थित आई हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ में दुकान लगाने वाले और ट्रैफिक पुलिस के बीच दुकान लगाने को लेकर बहस हो गई. बहस के बाद दुकानदारों ने खुद से ही कपड़े फेकने शुरू कर दिए. मामला बढ़ता देख जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती मौके पर पहुंचे और मामले से अवगत हुए. इधर पुलिस दो दुकानदारों को अपने साथ थाना ले गई. (नीचे भी पढे)
मामले की जानकारी देते हुए रवि भारती ने बताया कि दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामानों को बेचते है जो की गलत है, इसकी जवाबदेही जेएनएसी की होती है. उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि समान सड़क पर बिखरा हुआ है, लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि दुकानदारों ने खुद ही समान को सड़क पर फेका है. कुछ दिनों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हे दुकान नहीं लगाने की हिदायत भी दी जा रही थी पर दुकानदार नहीं सुन रहे थे.











