
रांचीः झारखंड में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन के मुताबिक विदेश से झारखंड आने वाले लोगों को सात दिनों के लिए आइसोलेट में रहना होगा. उसके बाद उन्हें जांच करानी होगाी. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही यात्री बाहर जा सकेगा. वहीं दूसरी ओर विदेशों के यात्री को पिछले 14 दिनों के ट्रैवल हिस्ट्री को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने गाइडलाइन सभी जिलों के डीसी को भेज दिया गया है.














