
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन व राज्यसभा सासंद शिबू सोरेन के छोटे भाई स्व शंकर सोरेन की पुत्री व आशा सोरेन की शादी आज यानी मंगलवार को नेमरा में संपन्न होगी. शादी के लिए नेमरा में बोकारो से रात में बरात आएंगी. इसके लिए शादी की तैयारी में हेमंत सोरेन स्व अतिथियों के प्रबंधन का जायजा लिया. शादी समारोह में राज्यपाल रमेश बैस भी शामिल होगे. इसके साथ कई मंत्री, विधायक के अलावा की नेता व अधिकारी होगे शामिल. वहीं बीते सोमवार को मेहंदी रस्म हुई. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, मां रुपी सोरेन व चाची के अलावा कई अन्य संबंधी शामिल हुए. मेंहदी के बाद तिलकोत्सव में बोकारो के बालीडीह राधानगर स्थित झोपड़ो गांव में शामिल हुए. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे गांव के आमंत्रण पत्र भेजा है. मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में शादी समारोह पूरी संताली रीति रिवाज के परंपरा से होगी. वही संताली भाषा में आमंत्रण पत्र भी तैयार किया गया है. जिसे हिन्दी में परिभाषित किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन के छोटे भाई स्व शंकर सोरेन का निधन कई वर्षों पूर्व में हो गया था. वें अपने भाई से बहुत प्यार करते है. कहा जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने अपने चाचा स्व शंकर सोरेन के गोद में खेले है. गांव से ज्यादा लगाव होने के कारण पैतृक गांव से विवाह का कार्यक्रम हो रहा है.














