
जमशेदपुर : टीएसडीपीएल सीआर प्लांट में एलके वर्मा को विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी भी हमारे साथी और अभिन्न अंग है. उन्होने कहा कि कम्पनी में काम करने के दौरान घर परिवार जैसा ही माहौल हो जाता है और रिटायरमेंट के बाद उसको सभी याद करते हैं. टीएसडीपीएल के महाप्रबंधक अश्वनी ने एलके वर्मा को जीवन की दूसरी पारी के लिए अग्रिम शुभकामना दी. सहायक महाप्रबंधक जयदेव चांद और यूनियन के महामंत्री अमन सिंह ने उनके कार्यकाल को बेदाग बताया. इस अवसर पर हेड एचआर-आईआर शेखर झा, प्लांट हेड एस चटर्जी, सचिन झा, ओपी राव, शुभरो सान्याल, यूनियन उपाध्यक्ष सचिदानंद, रमेश चौधरी, एसबी राणा, त्रिदेव सिंह, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, संजीव कुमार, बिपुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रबंधन और यूनियन की तरफ से उन्हें उपहार प्रदान किया गया.














