
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 18 निवासी मो नेयाज के घर पर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी का सामान भी बरामद किया है. पुलिस दोनो से थाने में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक का नाम राजा और एक का नाम राज बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनो के पकड़ाने और समान मिलने की पुष्टि की है पर पुलिस ने दोनो के नाम का खुलासा नहीं किया है. आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि दोनो चोरों को पकड़कर समान बरामद कर लिया गया है. बता दे कि कृषि विभाग से सेवानिवृत मो नेयाज बुधवार को अपने परिवार संग साकची बाजार गए हुए थे. वापस आने पर उन्होंने पाया कि घर में चोरी हो गई है. चोरों ने घर ने नकद समेत लगभग 10 लाख के गहनों की चोरी की थी.












