• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Chief-Minister-Hemant-Soren-at-Serengsia-in-West-Singhbhum : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के सेरेंगसिया में शहीद स्थल पर वीर शहीद पोटो हो व अन्य शहीदों को किया नमन, ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा-सरकार की प्राथमिकता में किसान, श्रमिक, गरीब, युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
  • वीर शहीद पोटो हो के वंशज हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने 991 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
  • अन्य योजना के तहत कुल 1885 लोगों को लाभ पहुंचाया
  • सामुदायिक वन पट्टा के अन्तर्गत 361.76 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई
  • 1 करोड़ से अधिक राशि की परिसंपत्तियों का वितरण एवं सात करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का शिलान्यास और एक करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का हुआ उद्घाटन

चाईबासा : सरकार की प्राथमिकता में किसान, गरीब, श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद शामिल हैं. सरकार की कार्य प्रणाली से हमारी मंशा और उद्देश्य का अंदाजा राज्य की जनता लगा सकती है. सरकार की योजना जरूरतमंद लोगों के लिए बनती है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है. इसलिए सरकार ने तय किया है कि सरकार आपके समक्ष जाकर योजनाओं की जानकारी और उससे आप सभी को आच्छादित करेगी. ताकि ग्रामीण के बीच स्वरोजगार का सृजन एवं उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हो सके. झारखण्डवासियों से आग्रह है आप अपनी उत्सुकता बढ़ाइए, बाहर आइये सरकार आपके द्वार आई है. ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. श्री सोरेन चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की ताकत पर झारखण्ड बना है. पूर्वजों के सपने सोना झारखंड को वास्तविक सोना झारखंड का रूप दें. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड को संवारने में लगी है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस सिलसिले में नियुक्ति नियमावली तैयार कर ली गई है तथा बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गुवा में शहीद के परिजनों को नौकरी दी गई. सरकार सिपाही भर्ती में पहले शारीरिक और बाद में लिखित परीक्षा हेतु नियमावली में बदलाव कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरी के अतिरिक्त और भी संभावनाएं हैं. योजनाओं के जरिए स्वरोजगार का सृजन किया जा सकता है. रोजगार सृजन योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार लोगों के कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी, इसका लाभ राज्य के युवा अवश्य लें. एक समय ऐसा आएगा जब हम खुद को औऱ आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कर सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

बाजार सरकार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा पलाश ब्रांड के जरिये महिला समूह खाद्य सामग्री बनाने का कार्य कर रहीं हैं. इन खाद्य सामग्रियों का उत्पादन अधिक मात्रा में करने से सरकार उसे खरीद लेगी. सखी मंडल की महिलाएं इस ओर ध्यान दें. सरकार को अन्य राज्यों से मछली एवं स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा उपलब्ध करा रही है. युवा अंडा उत्पादन के व्यवसाय को अपनाएं. आपके जिला के उपायुक्त एक समझौता कर उसे खरीद लेंगे. यही अंडा हमें अन्य राज्य से मंगवाना पड़ता है. सरकार आपके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने को तत्पर है. इस अवसर पर मंत्री महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल मनोज कुमार, उपायुक्त चाईबासा अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक चाईबासा अजय लिंडा एवं अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास
चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया के फुटबॉल मैदान में आयोजित “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान 7,78,90,743  रुपये की लागत से कुल 16 योजनाओं का शिलान्यास एवं 1,08,66,373 रुपये की लागत से निर्मित 2 योजनाओं के लोकार्पण किया गया.
शिलान्यास
★ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जैंतगढ़ पंचायत के शिव मंदिर से पंचायत भवन होते हुए हाई स्कूल तक 2490 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹34,50,692.
★ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत करंजिया पंचायत के ग्राम सोनापोसी स्कूल के सामने से सोनापोसी टोला लोहाबेड़ा तक 1620 पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹26,50,300.
★ टोंटो प्रखंड अंतर्गत ग्राम सेरेंगसिया मैं मुख्य पथ से पदमपुर स्कूल तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹61,23,500.
★ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के डीपाशाही चौक से हो टोला तक 2000 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹38,76,800.
★ टोंटो प्रखंड अंतर्गत सेरेंगसिया पंचायत के सेरेंगसिया फुटबॉल मैदान में गार्डवाल निर्माण, लागत-₹15,25,600.
★ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के जगन्नाथपुर बाजार परिसर में जर्जर अवस्था में स्थित शेड के स्थान पर 06 अदद् पक्का सेड निर्माण, लागत-₹72,57,500.
★ टोंटो प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टोपाबेड़ा में 2 वर्ग कक्ष का भवन निर्माण, लागत-₹18,68,900.
★ जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, हेस्सापी में 2 वर्गकक्ष का भवन निर्माण, लागत-₹18,68,900.
★ ग्राम बड़ालिसिया टोला हेस्साबासा कमशीन दाराईबुरु घर चौक से कोन्दोवा नदी तक 3000 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹75,27,023.
★ ग्राम तोंडागंहातु टोला बुरुसाई में रोजो तिरिया घर के पास से नोगा दिग्गी घर तक 1000 फिट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹16,77,709.
★ मालुका पंचायत के ग्राम जिन्तुगाड़ा से बन्दासाई तक 1500 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹35,21,622.
★ जगन्नाथपुर पंचायत के ग्राम जगन्नाथपुर के ढीपासाई चौक से जगन्नाथपुर सब स्टेशन तक 2500 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹44,67,056.
★ कलाईया पंचायत के ग्राम कलाईया विश्व बैंक सड़क के संग्राम तिरिया दुकान से कृष्णा तिरिया घर तक 3000 फीट पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹29,41,950.
★ मालुका पंचायत के ग्राम जिन्तुगाड़ा से धुरलीपी कृष्णा सिंकु के घर के सामने से लावापी होते हुए मालुका रेलवे स्टेशन तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹98,93,341.
★ कलाईया पंचायत के ग्राम कलाईया अंतर्गत आरईओ सड़क से दिरीसाई टोला तक 1 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण, लागत-₹89,43,458.
★ कलाईया पंचायत के ग्राम केंदुवा नाला में मान सिंह तिरिया के खेत में चेक डैम निर्माण, लागत-₹72,96,392. (नीचे भी पढ़ें)

लोकार्पण
★ सेरेंगदा पंचायत भवन से दिउरीसाई गांव तक पीसीसी पथ निर्माण तथा दो अदद् पुलिया का निर्माण, लागत-₹55,80,276.
★ टोंटो प्रखंड अंतर्गत नीमडीह पंचायत अंतर्गत नीमडीह के सुंडी सुरनिया ग्राम में स्थित पुलिया का पहुंच पथ निर्माण, लागत-₹52,86,096.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत भवन में बापू को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता का लिया संकल्प
खबर

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत भवन में बापू को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता का लिया संकल्प

October 2, 2026
Jamshedpur rural : गांधी जयंती पर विधायक और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur rural : गांधी जयंती पर विधायक और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026
Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच
खबर

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

October 2, 2026
Next Post

tata-steel-employees-problem-टाटा स्टील के कर्मचारियों को गेट से अंदर जाने और आने में हो रही दिक्कतें, विपक्ष के नेता आरसी झा ने अध्यक्ष पर बनाया दबाव, कहा-समस्या दूर करायें

Jamshedpur-Jugsalai-Theft-Case : बाइक से घूमकर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, जुगसलाई में व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, चोरी का सामान बरामद

Jamshedpur-Jugsalai-Theft-Case : बाइक से घूमकर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, जुगसलाई में व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, चोरी का सामान बरामद

Jamshedpur-Jubilee-Park-Visit : शहर का जुबिली पार्क साल भर रहता है हरा भरा, कुछ पेड़ 70 साल तक पुराने, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रोपा हुआ पौधा बन चुका है वटवृक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News