
जमशेदपुर : सोनारी के क्रिश्चियन पाड़ा के निकट बाजार में एक तेज रफ्तार कार के धक्के से चार लोग घायल हो गये. लोगों को धक्का मारने के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया. घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है. घायलों में एक का नाम महेंद्र रजक बताया जाता है. महेंद्र रजक के भतीजा मुकेश के अनुसार कार ने पहले दो लोगों को धक्का मारा, उसके बाद अन्य दो लोगों को धक्का मारा जिसमें उसके चाचा महेंद्र रजक भी शामिल हैं. सूचना मिलने पर वे लोग वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी है.





