
जमशेदपुर : सरायकेला तमोलिया स्थित ब्रम्हानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस वर्ष 3000 हार्ट सर्जरी के आंकड़े को पूर्ण करते हुए शहर में कीर्तिमान स्थापित किया है. वर्ष 2009 में अस्पताल में पहली हर्ट सर्जरी हुई थी जो सफल रही थी. विगत 12 वर्षों में अस्पताल ने तीन हजार हर्ट सर्जरी को पूर्ण किया है. 200 बेड के इस अस्पताल में हर्ट स्पेशलिस्ट डॉ परवेज आलम ने अपनी टीम के साथ पहले ऑपरेशन को सफलता पूर्वक पूर्ण किया था. यह सिलसिला आज तक चलता आ रहा है. वैसे जमशेदपुर के अलावा अन्य जिलों एवं आसपास के राज्यों से भी मरीज यहां बेहतर इलाज के लिए पहुंचते हैं जहां कई गंभीर बीमारियों का इलाज़ किया जा चुका है. यहां तक कि हार्ट सर्जरी से जुड़े कई जटिल ऑपरेशन भी यहां सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है. जिसमें नवजात शिशु के ऑपरेशन भी शामिल हैं. तीन हजार सफल ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत अस्पताल प्रबंधन ने शहरवासियों के भरोसे के प्रति आभार व्यक्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उल्लेखनीय है कि हॉस्पिटल ने 2009 में कार्डियक सर्जिकल कार्यक्रम शुरू किया और 31 जुलाई 2009 को, सीनियर कंसल्टेंट कार्डियक सर्जन डॉ परवेज आलम ने अपनी टीम के साथ पहली ओपन हार्ट सर्जरी की जो जमशेदपुर में मील का पत्थर सर्जरी थी, इस तरह जमशेदपुर के चिकित्सा इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई. 12 वर्षों में सीनियर कसल्टेंट कार्डिएक सर्जन डॉ परवेज आलम एवं उनकी टीम ने 97.9 सफलता दर के साथ पिछले महीने 3000 कार्डियक ऑपरेशन पूरे किये जिसमें 1276 बाईपास सर्जरी, 857 वाल्य सर्जरी, 766 जन्मजात हृदय शल्य प्रक्रिया बच्चों में जन्म से पायी जाने वाली हृदय रोग व 57 वैसक्यूलर सर्जरी, 44 थोरेसिक सर्जरी और अन्य हार्ट सर्जरी शामिल है.




