
जमशेदपुर : साल का आखिरी रविवार और दिसंबर का सर्द मौसम हर कोई परिवार के साथ बिताना चाहता है, और छुट्टियों को खास बनाना चाहता है. मगर पिछले दो साल से कोरोना महामारी ने लोगों की खुशियों पर ब्रेक लगा दी है. वैसे इस साल थोड़ी राहत जरूर मिली है, जिसका जमशेदपुर वासी जमकर लुफ्त उठाने से नहीं घबरा रहे हैं. जमशेदपुर के स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जुबली पार्क में कोरोना जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया एक किशोर मौके से फरार हो गया. इधर किशोर के फरार होते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. विभाग किशोर की तलाश में लग गया है. दरअसल रविवार होने के कारण पार्क में भीड को देखते हुए कोरोना जांच शिविर लगाया गया है. इस जांच शिविर में लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. 400 लोगों की जांच में एक किशोर को पॉजिटिव पाया गया. जांच टीम द्वारा उसे अलग रखा गया और अन्य लोगों की जांच की जा रही थी. इसी बीच मौका पाकर किशोर फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

पार्क में आने वालों की हो रही कोरोना जांच-
बिना मास्क ना घूमने के लिए हो रही अनाउंसमेंट पार्क में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पार्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है इसके अलावा लोगों से जांच में सहयोग करने और मास्क पहनकर घूमने की भी अपील की जा रही है. ( नीचे देखें पिकनिक की तस्वीर)






