जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाया हुआ था, और रुक-रुक कर बारिश होती रही. इस दौरान अब तक 8 एमएम बारिश दर्ज की गई. वही तापमान में भी काफी गिरावट रही. गुरुवार को बोकारो का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.5 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 41.5 मिमी रिकार्ड किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा. (नीचे भी पढ़ें)
रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक शनिवार तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश का अनुमान है. शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इसमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम पश्चिम और सरायकेला खरसावां जिला शामिल हैं.






