
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मेन रोड में सड़क पार कर रही सरस्वती सिद्धू (12) और शांति सिद्धू(80) को एक कार में अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में सरस्वती सिद्धू कार के नीचे आ गई. घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कार को लेकर भागने लगा पर स्थानीय लोगों ने उन्हे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया और कार में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस कार को जब्त कर थाने ले गई. घटना की जानकारी देते हुए देव सरदार ने बताया कि दोनो शौच कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी सड़क पार करने के दौरान सुंदरनगर की ओर से एक तेज़ रफ्तार कार आई और दोनो को टक्कर मार दी. कार चालक भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया.




