
जमशेदपुर : भाजपा जुगसलाई मंडल के कार्यकर्ता गुरमीत सिंह भामरा सन्नी को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउन्सिल जमशेदपुर महानगर का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस पर जुगसलाई मंडल के भाजपाइयों स्थानीय गौशाला चौक के समीप सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने भगवा अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. गुरमीत सिंह ने सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार को माला पहनाकर स्वागत करते हुए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया. गुरमीत सिंह सन्नी को जुगसलाई मंडल के सांसद प्रतिनिधि नगेन्द्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अनमोल शर्मा, आलोक बाजपाई, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, पिंटू शर्मा, अमर सिंह, गणेश रविदास, रंजीत उपाध्याय, सुनील सिंह, आर्यन सोनकर ने माला पहनाकर स्वागत किया एवं नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.



