
जमशेदपुर : इंस्टीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स ने सीएमडी, यूसीआईएल को सम्मानित किया. इंस्टीच्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अपनी 36वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में डॉ सीके आसनानी, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को सम्मानित किया. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) को मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग डिवीजन पुरस्कार के साथ आईईआई के जर्नल में प्रकाशित ‘ए नोवेल प्रोसेस फॉर एक्सट्रैक्शन ऑफ यूरेनियम ऑफ रेड सेडिमेंट ऑफ वेस्ट टायर्स सोर्स’ के मोनाजाइट से एक्टिवेटेड कार्बन ऑफ वेस्ट टायर्स सोर्स’ शीर्षक, वॉल्यूम 100, 2019 को सम्मानित किया गया. फिर से डॉ आसनानी को आईसीटी-आईओसी के सहयोग से सीएसआईआर-आईएमएमटी और आईआईसीएचई द्वारा आयोजित 74वीं भारतीय केमिकल इंजीनियरिंग कांग्रेस के दौरान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (आईआईसीएचई) द्वारा केमकॉन विशिष्ट स्पीकर अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया.



