• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-corona-vaccination-for-child-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर से पूरे झारखंड में किया 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण की शुरुआत, सरयू राय भी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे, चाकुलिया समेत शहर से लेकर गांव तक टीकाकरण

January 3, 2022
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की. जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कालेज में बने वैक्सीन सेंटर में इसका विधिवत उद्घाटन किया गया. राज्य के 23.98 लाख बच्चों को वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा. जमशेदपुर के शहरी इलाके में आठ और ग्रामीण इलाकों में दस स्थाई वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं. जहां बच्चों को वैक्सीन दिया जाएगा. पहले दिन पूरे जिले में 20 हजार बच्चों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया गया है. राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने सेंटर का फीता काटकर तथा गुब्बारा उड़ाकर इसका उद्घाटन किया. मौके पर जिले के उपायुक्त, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिले के सिविल सर्जन एवं कई अधिकारी मौजूद रहे. जिले के उपायुक्त ने वैक्सिनेसन प्रोग्राम से जुड़े तमाम बारीकियों की जानकारी सभी को दी, साथ ही दूसरे लहर में हुए त्रासदी का मुह दोबारा न देखना पड़े इस कारण से सभी को सतर्क रहने की अपील की. वहीं स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, कि दूसरे लहर की त्रासदी राज्य वासियों ने देखी है और साशन- प्रसाशन ने मिलकर इसके खिलाफ जंग लड़ा और उससे हम उबर पाए. तीसरी लहर से भी हमे इसी प्रकार से लड़ना है, और वैक्सीन लेते हुए कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए सभी को साथ लेकर चलते हुए कोरोना को हराना है. (नीचे भी पढ़ें)

सरायकेला में आन द स्पॉट बुक होगा वैक्सीनेशन स्लाट-
राज्य केंद्र और सरकार के निर्देश पर आज से देशभर में 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो गई है. इधर सरायकेला-खरसावां जिले में भी इस अभियान की शुरुआत हो गई है. जिले के कुल 77422 छात्रों को टीका दिया जाएगा. सरायकेला सदर अस्पताल में योजना का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ वियय कुमार ने बताया, कि छात्र- छात्राओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आज से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन मुफ्त दिया जा रहा है. इसके लिए उन्हें स्कूल द्वारा प्रमाणित उम्र प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना होगा. कोविन ऐप के जरिए स्लॉट बुक कराने के अलावा ऑन द स्पॉट स्लॉट बुक करा योग्य छात्र- छात्राएं वैक्सीन ले सकते हैं. वैक्सीन लेने से पहले और वैक्सीन लेने के बाद उन्हें प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. वहीं सदर अस्पताल में सबसे पहले छात्रा ऋषिका ने वैक्सीन लिया, उसके बाद स्नेहा और प्रिया राज को वैक्सीन दिया गया. तीनों छात्राओं ने वैक्सीन लेने के बाद खुद को सहज बताया, और सभी योग्य छात्र- छात्राओं से वैक्सीन लेने की अपील की. तीनों छात्राओं ने बताया, कि वैक्सीन लेने से उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई. अब वे स्कूल भी जा सकेंगी और ऑफलाइन क्लास भी कर सकेगी. पहले दिन वैक्सीन लेने पहुंचे छात्र- छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया के इन स्कूलों में बच्चों को दी जाएगी वैक्सीनेशन-
चाकुलिया प्रखंड के हर विद्यालय के 15-18 वर्ष के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है। सोमवार को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव के निर्देश पर टीका करण कार्य के लिए सात टीम बनाई गई है। टीम द्वारा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में जाकर 15-18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाएगी। इस कार्य के लिए कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव और नपं सिटी मैनेजर मोनिस सलाम को दंडाधिकारी की नियुक्त की गई है। दोनों दंडाधिकारी के देखरेख में कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को टीका दी गई। गौरीशंकर साव ने कहा कि प्रखंड के हर विद्यालय में टीका दी जाएगी और इसके लिए तिथि तय की गई है। कहा कि तीन और चार जनवरी को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में टीकाकरण किया जाएगा। पांच जनवरी को एनडी रुंगटा गर्ल्स हाई स्कूल और मॉडर्न कॉन्वेंट हाई स्कूल, वहीं 6 जनवरी को कैंडी हाई स्कूल और मॉडल स्कूल, 7-8 जनवरी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और आनंद मार्ग हाई स्कूल, 10 जनवरी को केंदी डांगरी हाई स्कूल, बालिबांध उत्क्रमित हाई स्कूल और जोड़ाम स्कूल, 11 जनवरी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय लौधाशोली, कलापाथर, सरडीहा आदिवासी हाई स्कूल, दक्षीणशोल आदिवासी हाई स्कूल, यूपीजी बरडीकानपुर, पुरनापानी आदिवासी हाई स्कूल, एसएसडीवीएम चाकुलिया, 12 जनवरी को बीसीएचएस श्यामसुंदरपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल मुढ़ाल, उत्क्रमित हाई स्कूल केरुकोचा, उत्क्रमित हाई स्कूल गोहालडांगरा, एमएभीएचएस माटियाबांधी और यूपीजी हाई स्कूल बेंद में बच्चों को कोरोना का टीका दी जाएगी। साव ने कहा कि तय तिथि पर विद्यालय के बच्चे आधार कार्ड के साथ विद्यालय में उपस्थित होना होगा। (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी विधायक सरयू राय ने टेल्को चिन्मया विद्यालय में छात्रों के बीच टीकाकरण केंद्र पर हौसला बढ़ाया-
15 से 18 वर्ष तक की उम्र के युवाओं के लिए कोविड टीकाकरण के शुभारंभ के समय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय चिन्मया विद्यालय टीकाकरण केन्द्र टेल्को पर उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया और टीकाकरण का गवाह बने. विद्यालय की प्राचार्या  मिना विलखु ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर टीकाकरण केंद्र पर उत्सव एवं उल्लास का माहौल था. टीका लेने के लिए उपस्थित विद्यार्थी बहुत उत्साहित थे. टीकाकरण पर टाटा मोटर्स द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी. प्राचार्या के आग्रह पर राय ने वहां उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया. अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि टीका लेने के बाद आप सभी अपेक्षाकृत सुरक्षित हो जायेंगे और आप पर वायरस का संक्रमण अपेक्षाकृत प्रभावहीन हो जायेगा. इसके बावजूद मास्क का उपयोग और भीड़ से बचाव कर परस्पर दूरी का व्यवहार करना पूर्ववत आवश्यक होगा. इसमें शिथिलता नहीं हो इसके लिये हर व्यक्ति के अपने अवचेतन में यह ख़्याल समाहित कर लेने की ज़रूरत है कि मास्क और सामाजिक दूरी संक्रमण का प्रसार रोकने में सर्वाधिक सहायक है. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इससे भी कम उम्र वालों के लिये टीकाकरण होने की संभावना प्रबल है. (नीचे भी पढ़ें)

राय ने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदना का भाव रखने का आग्रह किया और कहा कि प्रकृति में नाना प्रकार के जीवाणु मौजूद हैं. जिनमें मानव मित्र भी हैं और मानव को हानि पहुंचाने वाले भी हैं. वनों के कटाव और वन्य जीवों का आश्रय स्थल छिन्न भिन्न होने की रफ्तार बढ़ने के कारण अनेक पराश्रित सूक्ष्मजीवों का डेरा मानव शरीर के बनने की संभावना बढ़ते जा रही है. वनों एवं वन्यजीवों के नष्ट होने के कारण इनपर आश्रित जीवाणुओं के मानव संसर्ग में आने की संभावना बढ़ते जा रही है. मानव शरीर की संरचना से अपरिचित होने के कारण इनका समायोजन मनुष्य के साथ नहीं हो पाने के कारण ऐसे जीवाणु अपना रूप परिवर्तित करते रहे हैं. कोविड के वायरस के स्वरूप में तेज़ी से हो रहे परिवर्तन को इस नज़रिये से समझा जा सकता है. इससे मनुष्य का प्रकृति प्रेम सार्थक प्रतीत होगा. प्रकृति के एक महत्वपूर्ण अवयव के नाते हमारी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum villagers protest – एनएच 320डी का निर्माण दो साल से अधूरा, जराईकेला में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
खबर

West singhbhum villagers protest – एनएच 320डी का निर्माण दो साल से अधूरा, जराईकेला में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 29, 2026
Adityapur company incident – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उत्कल कंपनी में काम के दौरान हादसा, मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
खबर

Adityapur company incident – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उत्कल कंपनी में काम के दौरान हादसा, मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

October 29, 2026
Jharkhand cyclone effect – चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण कोल्हान समेत पूरे झारखंड में सुबह से बारिश, शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान, कब से साफ होगा मौसम, जाने
खबर

Jharkhand cyclone effect – चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण कोल्हान समेत पूरे झारखंड में सुबह से बारिश, शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान, कब से साफ होगा मौसम, जाने

October 29, 2026
Next Post
adityapur-police-आदित्यपुर के आरआइटी पुलिस ने 3 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

adityapur-police-आदित्यपुर के आरआइटी पुलिस ने 3 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

jamshedpur-astitva : नव वर्ष पर अस्तित्व का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन, सदस्यों ने उठाया आनंद

jamshedpur-blood-donation-camp : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति ने ललित बाबू की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News