
जमशेदपुर : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय ललित बाबू के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्तदान शिविर कार्यालय मिथिला भवन में किया गया. जहां जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र व संस्था के विधायक मंगल कालिंदी विशिष्ट अतिथि रहे. वहीं अशोक अविचल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व स्वर्गीय ललित बाबू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम के शुरुआत किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी ने कहा कि मैथिली झारखंड के द्वितीय राज्य भाषा का दर्जा व क्षेत्रीय भाषा की सूची में स्थान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध पर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे. शिविर बीबीडीए व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम का संचालन शिशिर कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष नव कांत झा, महासचिव शंकर पाठक ने किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज, सुभाष चंद्र झा, प्रेमचंद्र झा, धनंजय सिंह, बैजू मिश्रा, गोपाल चौधरी व संपूर्ण मैथिली वासियों का योगदान रहा.












