
जमशेदपुर : रंगरेटा महासभा की महिला इकाई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उनके निवास में जाकर मिले और सिख समाज के हित में किए गए कार्यों के लिए उन्हें शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रघुवर दास ने महिला समिति को आश्वासन दिया कि कभी भी कोई समाज हित के कार्य के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी हम आप लोगों के साथ हैं. सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से रंगरेटा महासभा महिला समिति की प्रधान किरणदीप कौर, सविंदर कौर, रानी कौर, पलविंदर कौर, बलजीता कौर, गीता कौर, रिंकी कौर, महिंद्र कौर, व अन्य उपस्थित थे.












