
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 3 निवासी सुमन कुमारी अपनी सास राजो बाई द्वारा प्रताड़ित और मारपीट करने के बाद मंगलवार को साकची थाना में शिकायत करने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में दीपक कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. सास अपने दो बेटे ओम प्रकाश और देव प्रकाश को ही हिस्सा देती है, पर उनके पति को हिस्सा नहीं दिया जाता है. बीती रात सास और जेठ द्वारा मारपीट की गई. उन्होंने दो साल पहले भी थाने में शिकायत की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर राजो बाई ने भी सुमन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.












