
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय यक्ष्मा कार्यक्रम के तहत 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाली आजादी की अमृत महोत्सव आईकॉनिक वीक का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने किया. मुर्मू ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाली इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम कराई जाएगी. कहा कि टीवी बीमारी के बारे में विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार कर और इसके रोकथाम हेतु जनता के बीच का अवेयरनेस कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, स्कूल अवेयरनेस कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की जाएगी. मौके पर डॉक्टर सीवी चौधरी, सतीश कुमार वर्मा, प्रणव कुमार बेहुरिया, सुब्रत बेरा, संतोष कुमार, विकास कुमार साव, अनिल टुडू, हेमंत महतो समेत अन्य उपस्थित थे।












