
जमशेदपुर : इंटक व यूथ इंटक के सौजन्य से झारखंड प्रदेश महासचिव सह कोल्हान प्रभारी अंजनी पांडेय के नेतृत्व में बिहार के एक महान राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, मजदूरों के मसीहा बिहार के 21 वें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनायी गयी और श्रद्धांजलि दी गयी. इस उपलक्ष्य में कोल्हान प्रमंडल के टाटा स्टील बर्मामाइंस गेट, जमशेदपुर सिंहभूम जिला और सरायकेला-खरसावां जिला में जरूरतमंद मजदूरों के बीच लगभग 100 कंबल और 200 लोगों को नाश्ते के पैकेट का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष इंटक राजेश सिंह (राजू) शामिल हुए. वहीं जिला उपाध्यक्ष इंटक सह प्रदेश प्रवक्ता यूथ इंटक अंजनी कुमार, प्रदेश सचिव यूथ इंटक मदन शर्मा, जिला पदाधिकारी मनीष सिन्हा, दिलीप कुमार, सुधीर कुमार व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही.












