
सरायकेला : जमशेदपुर और आस पास में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान थाना प्रभारी सतीश कुमार मौजूद रहे. मास्क चेकिंग अभियान में जिन लोगों को बगैर मास्क के पाया गया उन्हे मास्क दिया गया साथ ही हमेशा मास्क पहनकर रहने की भी हिदायत दी गई. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बारे में भी बताया गया. थाना प्रभारी सतीश कुमार ने लोगों को बताया कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है कि नियमों का पालन किया जाए. मौके पर एसआई विधायक प्रसाद यादव, एएसआई मोहम्मद जुल्फिकार अली, हवलदार अमित कुमार, हवलदार निरंजन लुगुन, टाइगर मोबाइल विक्रम सिंह, रज्जी अहमद खान, जय प्रकाश के अलावा अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे.













