
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत खड़ंगाझाड़ बाजार, कैरेज कॉलोनी और सुंदरनगर ब्यागबिल पंचायत में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और वहां उपस्थित स्थानीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और उपस्थित बच्चों के बीच में मिठाई का वितरण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, मनोज नहा, प्रवीण डाली, पप्पू ठाकुर, संजय दास, राकेश चक्रवर्ती, नितिन हासदा, संजय महतो, सीताराम भंवरी, विनीत, रजत, आदि झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.



