जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित कुआं मैदान में बीएमसी सीतारामडेरा के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया.उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़े)
श्री षाड़ंगी ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कुआं मैदान के विकास एवं यहां बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी एकता का संदेश भी देता है.उन्होंने स्थानीय युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को निखारकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करने की अपील की. इस अवसर पर कैबर्त समाज के अध्यक्ष पुरन चंद्र कैवर्त, बादल मिंज, सुमित नाग, टिंकू, शुभम सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.












