
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत रूपईडांगा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में चंद्रजीत सिंह और उसके परिवार के लोग घायल घायल हो गए. घटना के बाद चंद्रजीत एमजीएम थाने में शिकायत करने पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. चंद्रजीत ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला घमंडी सिंह ने अपना घर बनाने से पहले अपनी जमीन नहीं छोड़ी, अब घर के बाहर सीमेंट लगवाने के लिए उसकी जमीन पर बांस लगवाकर काम कर रहा है. इसका विरोध करने पर घमंडी सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उसके घर में घुसा और मारपीट करने लगा. इस घटना में उनकी पत्नी राधिका देवी, बेटा पंकज सिंह और बहु दीपिका सिंह घायल हो गए. बहु को सिर पर गहरी चोट आई है. फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.





