
चाकुलिया : विधायक कार्यालय में शनिवार को विधायक समीर महंती के निजी योजना मातृ पितृ दाय के तहत 8 ग्रामीणों को श्राद्धकर्म करने और विवाह संपन्न करने के लिए आर्थिक सहयोग किया. विधायक के अनुपस्थित पर समीर सेना के संयोजक राकेश महंती ने लाभुकों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया. मौके पर बड़ामारा पंचायत के रंगामाटिया गांव के बादल गोप के दादाजी के श्राद्धकर्म, भातकुंडा पंचायत के साढ़पूरा गांव के इंद्रजीत मदीना के पिता के श्राद्धकर्म, कुचियाशोली पंचायत के मातापुर गांव के बसंती महतो की मां के श्राद्धकर्म, चाकुलिया नगर पंचायत के सोनाहरा गांव के तिरो कालिंदी की बेटी की विवाह कार्यक्रम, नगर पंचायत के कामारिगोडा गांव के राजु भारती की मां के श्राद्धकर्म, मालकुंडी पंचायत के मालकुंडी गांव के परीपद महतो के पिता के श्राद्धकर्म, कुचियाशोली पंचायत के जीरापारा गांव के रथु नायक की मां के श्राद्धकर्म और चालुनिया पंचायत के भंडारु गांव के राम नायक की पत्नी की श्राद्धकर्म करने के लिए आर्थिक सहयोग किया. मौके पर राजा बारिक, शुभदीप दास, बबलू हेम्ब्रम, पुलक रंजन महापात्र, रोमी महंती समेत अन्य उपस्थित थे.




