
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजूरी पंचायत के बनगोड़ा गांव में श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का विधायक समीर महंती ने फीता कांटकर उदघाटन किया. अवसर पर विधायक महंती ने मां की पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अध्यक्ष असित मिश्रा, मदन, मन्ना, गौरीशंकर महतो, रासबिहारी साव, आशीष गिरी, अरुण बारीक, सुमीत माइति, मुन्ना होता, राजीव लेंका, नारू माइति, मिथुन कर कमेटी के कुना पात्र, जन्मा कारक, मिहिर कुमार, सुकुमार बेरा, माणिक पात्र, पीयूष पात्र, रामजिवन देहरी, देवदत्त पात्र, मिथुन पात्र, हरेकृष्ण बेरा, अरुण पात्र, सुकुमार पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




