गालूडीह : गालूडीह के दारिसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को विश्व मृदा दिवस पर किसानों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 60 किसान शामिल हुए थे। कार्यशाला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिन्दी, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान के सहायक निदेशक डॉ नजरुल सलाम, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ आरती बीना एक्का, आत्मा संस्था के सह निदेशक गीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रजलित कर किया।कार्यशाला के दौरान 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण जिला कृषि पदाधिकारी एवं डॉ आरती बिना के द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि पदाधिकारी एवं डॉ नजरुल सलाम द्वारा किसानों को मिट्टी जांच की उपयोगी के बारे में जानकारी साझा किया। साथ ही जैविक खाद से खैति करने का सुझाव दिया।



