घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कासिदा पंचायत के ऊपर पावड़ा के गहनडीह सबर टोला के 32 सबरों को सरकार द्वारा कंबल उपलब्ध नही कराये जाने से टोला के सबरों ने एसडीओ सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपकर कंबल उपलव्ध करवाने की मांग की थी।इस न्यूज़ को शार्प भारत पोर्टल न्यूज में प्रमुखता से न्यूज प्रकाशित करने के पश्चात घाटशिला के एक समाजसेवी ने गहनडीह सबर टोला पहुंचकर टोला के 32 सबर परिवार को कंबल उपलव्ध करवाया।कंबल पाकर सबर परिवार के चेहरे खुशी से खिल उठा। (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो की विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड के बढ़ने से सबर परिवार के बीच सर्द रातें काटने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,सबर परिवार के लोगों ने कंबल उपलब्ध कराने के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था।कंबल पाकर सबरों ने कहा कि अब उन्हें सर्द रातें जागकर और ठिठूरकर नही गुजारनी पड़ेगी।कंबल देने के लिए सबर परिवार ने समाजसेवी के प्रति आभार व्यक्त किया है।





